कोटा : पुलिस को गच्चा देकर अस्पताल के क्वारेंटाइन सेंटर से भागा था आरोपी, मांगरोल से हुआ गिरफ्तार
By: Ankur Tue, 05 Jan 2021 12:04:04
शहर के एमबीएस अस्पताल के क्वारैंटाइन सेंटर से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 8 घण्टे बाद पुलिस की टीम ने चोरी के आरोपी हरिओम को मांगरोल थाना क्षेत्र से पकड़ा है। आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है।
इटावा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में हरिओम सुमन को गिरफ्तार किया था। रविवार अवकाशकालीन कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए थे। उसका कोविड टेस्ट करवाया था। कोविड जांच रिपोर्ट नही आने के कारण आरोपी को एमबीएस अस्पताल में क्वारैंटाइन किया गया था। आरोपी को कॉटेज वार्ड में 10 नम्बर पर रखा गया था। सुबह वो फ्रेश होने गया था,वापस आया तो कॉन्स्टेबल को धक्का दिया।और बाहर की कुंडी लगाकर फरार हो गया था।
1 एएसआई सहित 2 पुलिसकर्मी को गच्चा देकर फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इटावा थाना एएसआई मोहम्मद साबिर ने नयापुरा थाने में शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। ओर 5 अलग अलग टीमों का गठन किया। जिसके बाद शाम को आरोपी हरिओम को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़े :
# नागौर : रेस्टोरेंट के पीछे ही बना रखा था अवैध शराब का गोदाम, पुलिस ने की कारवाई
# नागौर : मौसम के बदलते मिजाज ने पहुंचाया फसलों को नुकसान, जारी हुआ घने कोहरे का यलो अलर्ट